ActionBageshwarUttarakhand News

बड़ा हादसा टला, मकान के ऊपर गिरा विशालकाय पेड़, मार्ग अवरूद्ध

फायर सर्विस की तत्परता से खुला अवरुद्ध मार्ग

फायर सर्विस कपकोट की त्वरित कार्रवाई से रिठाबगड़ क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क और मकान पर गिरे विशालकाय पेड़ को हटाकर टीम ने कुछ ही समय में यातायात बहाल कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को राहत मिली। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।

 

सोमवार को कपकोट क्षेत्र के रिठाबगड़ स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के समीप एक विशाल वृक्ष अचानक सड़क और एक मकान के छज्जे पर गिर गया। घटना से मकान को नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा हो गया और सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस कपकोट की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची।

 

फायर कर्मियों ने वुडकटर की सहायता से सड़क और मकान की छत पर गिरे वृक्ष को काटने का कार्य शुरू किया। इसके बाद स्थानीय प्रशासन और जेसीबी मशीन के सहयोग से वृक्ष के अवशेषों को हटाकर मार्ग को यातायात के लिए पूरी तरह सुचारु कर दिया गया, जिससे मार्ग में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। फायर सर्विस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते