PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : चार महिलाओं सहित 23 बाइकर्स ने बाइक रैली में किया प्रतिभाग

आठ दिवसीय ऐतिहासिक जोरावर ट्रेल बाइक रैली का समापन

पिथौरागढ़ के लेलू स्पोट्र्स स्टेडियम में सेना की पंचशूल ब्रिगेड के तत्वावधान में सेना और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में दिवसीय ऐतिहासिक जोरावर ट्रेल बाइक रैली का सिम्फेनी संगीत सहित विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हो गया। इससे पूर्व बाइक रैली के राइडर्स का भव्य स्वागत किया गया।

 

ad

पंचशूल बिग्रेड द्वारा कुमाऊं क्षेत्र में अपनी आठ दिवसीय जोरावर ट्रेल बाइक रैली का आयोजन किया गया था। बाइक रैली में चार महिलाओं सहित 23 बाइकर्स ने प्रतिभाग किया। रैली के दौरान जरनल जोरावर सिंह की विरासत से जुड़े एतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों गुरु द्वारा नानकमत्त्ता साहिब, काली माता मंदिर, ओम पर्वत, ओल्ड लिपुलेख दर्रा, आदि कैलास और पार्वती सरोवर से गुजरी।

 

यह रैली भारतीय सेना की अपने महान यौद्धाओं को सम्मानित करने और नागरिकों में राष्ट्रीय एकता और उत्साह को बढ़ावा देने की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक बनी। रैली कार्यक्रम ने साहसिक और रक्षा संबंधी पहलों में महिला सशक्तीकरण को भी प्रस्तुत किया। इसके सम्मान में बीते दिवस सेना की ओर से लेलू स्पोट्र्स कालेज के स्टेडियम में पंचाचूली सिम्फेनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

संगीत कार्यक्रम में आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें स्थानीय कलाकारों, गायकों, म्युजिकल ग्रुप और कमलजीत ढकरियाल ने संगीतमय प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा नृत्य, छलिया नृत्य और सांस्कृतिक नृत्य समूह की प्रस्तुतियां आकर्षक रही। कार्यक्रम में मेजर जरनल, एसएम, चीफ ऑफ स्टाफ उत्त्तर भारत राजेंद्र राय, जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, सीडीओ डा. दीपक सैनी आदि उपस्थित रहे।

 

119 इंडिपेंडेंट इंफ्रेट्री बिग्रेड के बिग्रेडियर गौरव पठानिया ने सेना और प्रशासन के अधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मेजर जरनल राजेंद्र राय ने प्रशासनिक अधिकारियों, बाइकर्स राइडर और कलाकारों का आभार जताया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटस, छात्र-छात्राओं सहित कई लोग उपस्थित थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते