PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : 37 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

बहादुर सिंह बिष्ट ने संभाला कार्यभार

पिथौरागढ़ के पीएम श्री एसडीएस राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात पुष्पराज भट्ट के सेवानिवृत्त होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान सभी ने उनके स्वस्थ और सुखद सेवानिवृत्ति जीवन की कामना की। विद्यार्थियों ने उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा के लिए आभार जताया।

 

ad

सेवानिवृत्त हुए प्रधानचार्य भट्ट ने अपने सेवाकाल के दौरान उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, संस्कार और सह-शैक्षणिक गतिविधियों के क्षेत्र में लगातार प्रगति की। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शिक्षक-छात्र समन्वय को हमेशा प्राथमिकता दी। विद्यालय परिसर में आयोजित विद्यार्थियों और स्टाफ ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

 

भट्ट के सेवानिवृत्त होने के बाद विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में बहादुर सिंह बिष्ट ने कार्यभार ग्रहण किया। नए प्रधानाचार्य बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुष्पराज भट्ट ने विद्यालय को 50 हजार रुपये की धनराशि दान की है। इस राशि को एफडी में जमा कर उससे मिलने वाले ब्याज से होनहार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते