पिथौरागढ़ : नाबालिग बालिका के शारीरिक शोषण मामले का आरोपी गिरफ्तार
बीते 24 सितंबर को थाना थल में दर्ज हुआ था मामला

एक नाबालिग बालिका के शारीरिक शोषण मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस की अग्रिम कार्रवाई जारी थी। पुलिस के अनुसार बीते 24 सितम्बर को थाना थल में नाबालिग बालिका के शारीरिक शोषण संबंधी मामले में धारा 64(1) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम के लगातार प्रयास जारी थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष थल गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी हरीश राम, निवासी सत्याल गाँव, थल को बरड़ बैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस की अग्रिम कार्रवाई जारी थी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रजनी आर्या, अपर उपनिरीक्षक दीपक लेखक व हेड कांस्टेबल शंकर देवड़ी शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







