PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र किए प्रदान

केएनयू राइका खेल मैदान में आयोजित 24वीं जनपद क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में दौड़, लंबी कूद, त्रिकूद और चक्का फेंक सहित कई स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के अंडर-19 बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में संतुष्टि प्रथम, साक्षी द्वितीय और दीक्षा बिष्ट तृतीय रहीं।

 

400 मीटर में साक्षी प्रथम, तनुजा द्वितीय और रितिका मेहरा तृतीय रहीं। 3000 मीटर दौड़ में तनुजा प्रथम, कंचन जोशी द्वितीय और अंकित तृतीय रहीं। त्रिकूद में सिमरन लोहिया प्रथम, मोनिका द्वितीय और कविता तृतीय रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कुणाल सिंह प्रथम, अनुराग द्वितीय और इंद्र सिंह तृतीय रहे।

 

1500 मीटर में त्रिलोक सिंह प्रथम, कृष्ण बोरा द्वितीय और साहिल भट्ट तृतीय रहे। चक्का फेंक में भुवन गिरी प्रथम, देवेश धामी द्वितीय और दीपक सिंह तृतीय रहे। अंडर-17 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में साहिल कुमार प्रथम, मोहित कुमार द्वितीय और आयुष कुमार तृतीय रहे। त्रिकूद में विनय सिंह प्रथम, धीरज पाठक द्वितीय और आवेश सिंह तृतीय रहे।

 

अंडर-17 बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में आरती जोशी प्रथम, अनीता द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में चंद्रकला प्रथम और बबीता द्वितीय रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में दिनेश सिंह प्रथम, हर्ष थापा द्वितीय और कार्तिक खडायत तृतीय रहे। लंबी कूद में दिनेश सिंह प्रथम, हिमांशु द्वितीय और प्रियांशु तृतीय रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग की लंबी कूद में नितिशा प्रथम, चंद्रकला द्वितीय और दीप्ति गिरी तृतीय रहीं।

 

समापन अवसर पर जिला खेल समन्वयक माध्यमिक विक्रम डिगारी ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने बताया कि जिले स्तर पर चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में भूपेंद्र चौहान, अर्जुन कुमार, गौरव पंत, किशोर शाह, मोहित बिष्ट, नितिन उप्रेती, दिनेश पाटनी, जीवन खोलिया, भुवन उप्रेती………..

 

नूतन कृष्ण पांडे, मनीष जोशी, चंद्रशेखर पुनेरा, मुकेश उपाध्याय, राजू खोलिया, अजय कुमार, धर्मेंद्र बोहरा, दीपेंद्र बोरा, धर्मेंद्र टोलिया, गोविंद बल्लभ भट्ट, जोध सिंह, इंद्रजीत सामंत, कमल किशोर, हरीश भट्ट, हर्षित कुमार और चंद्रमोहन सिंह बिष्ट सहित व्यायाम शिक्षकों एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने सहयोग दिया।

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते