AccidentPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : खाई में समाई कार, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री की मौत, दो लोग घायल

सेराघाट मोटर मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

 

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा से सेराघाट मोटर मार्ग होते हुए थल-नाचनी की ओर जा रही एक कार काचुला पुल के निकट अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में नाचनी क्षेत्र के बाथी गांव निवासी तथा वर्तमान में नाचनी में रह रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंदन बथ्याल, 70 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गणेश कुमार, 32 वर्ष तथा भूपेंद्र प्रसाद, 25 वर्ष  गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों तथा मृतक को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों ने राहत कार्य संभाला। दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च उपचार के लिए अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग अल्मोड़ा में आयोजित एक कांग्रेस रैली कार्यक्रम में शामिल होकर वापस नाचनी लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं जनप्रतिनिधियों ने पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कुंदन बथ्याल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते