PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ :  चांदनी और मयंक ने दौड़ में हासिल किया पहला स्थान

विधायक चैंपियंस ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

खेल महाकुंभ के तहत आयोजित विधायक चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे दिन स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दौड़, गोला फेंक और कबड्डी में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

60 मीटर बालिका दौड़ में भाटीगांव की चांदनी और 600 मीटर बालक दौड़ में दौला के मयंक बसेड़ा ने पहला स्थान हासिल किया।60 मीटर बालिका दौड़ में चांदनी प्रथम, बड़ाबे की कविता चंद द्वितीय और जाख की दीप्ति तृतीय रहीं। 600 मीटर बालक वर्ग में मयंक बसेड़ा प्रथम, बड़ाबे के सोहन कुमार द्वितीय और भाटीगांव के तन्मय तृतीय रहे।

600 मीटर बालिका वर्ग में गणकोट की तनुजा भट्ट प्रथम, भाटीगांव की संध्या द्वितीय और सटगल की सिमरन तृतीय रहीं। गोला फेंक बालिका वर्ग में बड़ाबे की बबीता प्रथम, नैनी की सुजिता द्वितीय और मरशोली की नेहा तृतीय रहीं। वहीं 60 मीटर बालक वर्ग में हिमांशु कुमार प्रथम, मयंक बसेड़ा द्वितीय और सोहन कुमार तृतीय रहे। बालिका कबड्डी में गणकोट की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।

खेल प्रशिक्षक नीरज सौन ने बताया कि आज शुक्रवार को अंडर-19 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में दीपांक वर्मा, नितिन उप्रेती, दिनेश कुमार, सुशीला कापड़ी, दिनेश पाटनी, संजय गुप्ता, किरण खड़ायत, हेमलाल वर्मा, सीमा पुनेरा, रुचि खोलिया, दीपक उप्रेती, कमल कुमार, सुरेश पांडे, दीक्षा पाठक, अजय कोहली, मनीष जोशी, चंद्रशेखर पुनेरा, अभिषेक वर्मा, देवेंद्र बिष्ट, भुवन उप्रेती और उषा उप्रेती समेत व्यायाम प्रशिक्षकों व पीआरडी जवानों ने सहयोग किया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते