PithoragarhUttarakhand News
पिथौरागढ़ : मीडिया सेंटर इंचार्ज गिरिजा जोशी के आकस्मिक निधन पर शोक
पत्रकारों में शोक की लहर

मूल रूप से पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट तहसील के पोखरी गांव के रहने वाले नैनीताल जनपद के हल्द्वानी मीडिया सेंटर के इंचार्ज गिरिजा शंकर जोशी का आज शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही जिले के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई।
पिथौरागढ़ जिला सूचना विभाग में लंबे समय तक सेवारत रहे दिवंगत जोशी ने पत्रकार हित में महत्वपूर्ण कार्य किये थे। उनके निधन पर पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय वर्धन उप्रेती की अध्यक्षता में पत्रकारों ने शोक सभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







