पिथौरागढ़ : स्वच्छता कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, एक सप्ताह में नालियों की सफाई के निर्देश
कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की चेतावनी

पिथौरागढ़ जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा बैठक में स्वच्छता कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने नगर क्षेत्र की सभी नालियों की सफाई एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने और डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को शत-प्रतिशत लागू करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा फोटोग्राफ सहित साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी करने और कूड़े के पृथक्करण कार्य को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
डीएम ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में कार्य पूरा न होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दिन में दो बार सफाई अभियान चलाने और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ पिथौरागढ़ के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







