ElectionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सीमांत में पहले चक्र का मतदान 13.45 प्रतिशत

चारों विकास खंडों में 378 मतदान केंद्र, सर्वाधित धारचूला में

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत आज गुरूवार को प्रातः 08 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आया और कई मतदान केंद्रो में मतदाताओं की कतार लगी रही, हालांकि कुछ मतदान केंद्रों में सुबह के समय मतदाताओं की संख्या कम दिखी, जो धीरे- धीरे बढ़ने लगी थी।

 

ad

जिले के चार विकास खंडों धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट व कनालीछीना में कुल 378 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें सबसे अधिक मतदान केंद्र धारचूला में हैं। जिले के चार विकास खंडों में प्रथम चक्र में प्रातः 08 से 10 बजे तक कुल अनुमानित मतदान 13.45 प्रतिशत दर्ज किया गया है। चारों विकास खंडों के डीडीहाट में मतदान प्रतिशत 14.81, कनालीछीना 13.70, मुनस्यारी 13.88 और धारचूला में 12.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते