PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी में बड़ाबे की बालिकाओं का जलवा

प्रतियोगिता में बड़ाबे प्रथम और भुरमुनी न्याय पंचायत दूसरे स्थान पर

स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में खेल महाकुंभ-2026 के तहत आयोजित विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी में बड़ाबे न्याय पंचायत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 अंक हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। 13 न्याय पंचायतों के बीच हुई प्रतियोगिता में बड़ाबे प्रथम और भुरमुनी न्याय पंचायत दूसरे स्थान पर रही।

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल तथा शिक्षा विभाग के सौजन्य से आयोजित अंडर-19 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने खो-खो, कबड्डी और विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। खो-खो में गढ़कोट ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कबड्डी में न्याय पंचायत सड़गल विजेता रही।

100 और 200 मीटर दौड़ में भुरमुनी की सिमरन लोहिया प्रथम, मनकटिया की दीक्षा द्वितीय और गणकोट की सोनिया रावत तृतीय रहीं। 800 मीटर में भाटीगांव की कृतिका ने पहला, भुरमुनी की आरती ने दूसरा और बड़ाबे की भावना चंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर में जैक की अनीता प्रथम, गढ़कोट की हेमलता द्वितीय और भाटीगांव की कृतिका तृतीय रहीं।

विजेता बड़ाबे न्याय पंचायत को मुख्य विकास अधिकारी दीपक सैनी और खंड विकास अधिकारी राजेंद्र अवस्थी ने विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपये की नकद धनराशि प्रदान की। खेल प्रशिक्षक नीरज सौन और दीपांक वर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिताओं के आयोजन में जिला खेल समन्वयक विक्रम डिगारी, भूपेंद्र सिंह चौहान, देवेंद्र बिष्ट, दिनेश पाटनी, नितिन उप्रेती, किरण खड़ायत, रुचि खोलिया, सीमा पुनेरा, दीपेंद्र बोरा, धर्मेंद्र बोरा, कमल किशोर, चंद्रशेखर पुनेरा, मनोज वर्मा, सुरेश पांडे, दीक्षा पाठक, धर्मेंद्र टोलिया, मनीष जोशी, अशोक ठकुराठी, दिनेश कुमार, सुशीला कापड़ी सहित पीआरडी जवानों ने सहयोग किया। खेल प्रशिक्षक दीपांक वर्मा ने बताया कि विधानसभा स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी आगे सांसद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते