PithoragarhProtestUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सीएचसी में दंत चिकित्सक की तैनाती की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

मांग पर गौर नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी

बीते दिनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट में दंत चिकित्सक की तैनाती न होने से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सीएचसी में शीघ्र चिकित्सक की तैनाती की मांग को लेकर एक ज्ञापन प्रभारी चिकित्साधिकारी के माध्यम से मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रेषित किया है।

 

ज्ञापन में कहा गया है कि सीएचसी में दंत चिकित्सक के अभाव में मरीजों को दांतों से संबंधित उपचार के लिए बेरीनाग, पिथौरागढ़ सहित अन्य जनपदों को जाना पड़ रहा है, जिससे लोगों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सीएचसी में तैनात दंत चिकित्सक के स्थानांतरण के बाद से अस्पताल में पद रिक्त पड़ा है।

 

बताया कि जिस स्थान पर दंत चिकित्सक का स्थानांतरण किया गया है, वहां पहले से ही दंत चिकित्सक तैनात है। क्षेत्रवासियों ने सीएमओ को ज्ञापन भेजकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र डेंटिस्ट चिकित्सक की नियुक्ति करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की गई तो समस्त व्यापारी और क्षेत्रीय जनता आंदोलन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में व्यापारी नेता हितेश खाती, हंसा दत्त पाठक, मनीष बिष्ट, सुरेश उप्रेती, प्रदीप कुमार पंत, किशन भंडारी, किशन पाठक, किशन उप्रेती सहित अन्य लोग शामिल थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते