पिथौरागढ़ : नौ संचालक निदेशक निर्विरोध निर्वाचित
जिला भेषज सहकारी संघ के संचालक निदेशकों के चुनाव

जिला भेषज सहकारी संघ के संचालक निदेशकों के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। निर्वाचन अधिकारी प्रेम राम सहायक खंड विकास अधिकारी बिण की देखरेख में आयोजित चुनाव में सभी नौ संचालक निदेशक निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचित निदेशकों के नामों की घोषणा करते हुए बताया कि
मलान कनालीछीना से कुंवर राम, पंजीकृत काश्तकार बथौली से रेखा देवी, भेषज समितियों से गीता पंत-पांडेगांव, अनंत चौहान-पाटा पिथौरागढ़, पीतांबर पंत-जाखपंत, सोनू- पिथौरागढ़, दीपा सामंत-पिथौरागढ़ आर नरेंद्र सिंह-पातौ, लीलम, मुनस्यारी निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा व्यक्तिगत वार्ड सुरौण से गंगा भंडारी भी निर्विरोध संचालक निदेशक चुने गए। बताया जा रहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब जिला भेषज सहकारी संघ के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव शीघ्र आयोजित किए जाएंगे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







