पिथौरागढ़ : हजारों रूपयों व आवश्यक दस्तावेज रखा पर्स गिरा बाजार में
रश्मि और गीता ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

पिथौरागढ़ बाजार में एक रई निवासी महिला का हजारों रूपयों व आवश्यक दस्तावेज रखा पर्स बाजार में कहीं गिर गया। दो युवतियों को सड़क में पर्स मिलने पर उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए पर्स को उसके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया, जिसको लेकर पुलिस व महिला ने उनकी सराहना की है।

आज रश्मि पाठक निवासी घण्टाकरण तथा गीता पटियाल निवासी रई द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ पहुंचकर एक एक पर्स पुलिस को सौंपा गया, जिसमें 15,000 रूपये व अन्य दस्तावेज थे। उन्होंने बताया कि यह पर्स उन्हें बैंक रोड पर पड़ा हुआ मिला था। जिसपर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल तत्परता दिखाते हुए पर्स के वास्तविक स्वामी की खोजबीन प्रारंभ की गई।
जांच के उपरांत मिला पर्स सुन्दर सिंह निवासी-खुमती, बलुवाकोट का होना ज्ञात हुआ। पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर विधिवत सत्यापन के पश्चात पर्स, पैसों सहित उन्हें सुपुर्द किया। रूपये व पर्स प्राप्त कर प्रसन्न हुए सुन्दर सिंह ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया और दोनों बालिकाओं की ईमानदारी की सराहना की।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







