PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : 46 लाख की लागत से बनी विज्ञान लैब का शुभारंभ

प्रदेश मंत्री दीपिका वोहरा ने किया उद्घाटन

राजकीय इंटर कॉलेज शैलकुमारी में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत निर्मित भौतिक एवं जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं का भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। लैब का निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा लगभग 46 लाख रुपये की लागत से कराया गया है।

 

ad

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर प्रदेश मंत्री का क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत की और अभिभावकों से संवाद करते हुए विद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसकी सभी ने सराहना की। इस दौरान प्रदेश मंत्री ने प्रधानाचार्य एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ विद्यालय परिसर, लैब एवं कक्षाओं का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दौलत राम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजभान सिंह, विनोद भट्ट, नंद किशोर, पंकज भट्ट, पुष्पा सोनी, आनंदी देवी, गंगा चमोली, गोदावरी देवी, कैलाश चंद व मंजू देवी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते