पिथौरागढ़ : एसपी के सख्त निर्देश, पुलिस टीम ने की कार्रवाई
सत्यापन अभियान: 03 भवन स्वामियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के सख्त निर्देशों के क्रम में पुलिस द्वारा बाहरी जनपदों से आये व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही तेज कर दी है। किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर कोतवाली अस्कोट पुलिस ने 03 मकान मालिकों के खिलाफ 20 हजार के चालान की कार्रवाई की गई।

इस क्रम में थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अस्कोट क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया, जिसके तहत शमशेर सिंह मनोज सिंह द्वारा अपने किरायेदार का सत्यापन नही कराया था, जिसपर पुलिस टीम द्वारा 5000-5000 रूपये के नकद चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही संजय कुमार पाल द्वारा अपने किरायेदार का सत्यापन नहीं कराए जाने पर उसके खिलाफ 10000 रूपये के कोर्ट का चालान जारी किया गया।
पिथौरागढ़ पुलिस ने आमजन से उनके आस-पास कोई बाहरी व्यक्ति बिना सत्यापन के रह रहा हो तो इसकी सूचना नजदीकी थाना व चौकी को देने की अपील की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







