ActionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई

परिवहन विभाग का अभियान, 491 चालान व 13 वाहन सीज

पिथौरागढ़ में सड़क सुरक्षा को नजरअंदाज कर तेज रफ्तार और खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वालों पर परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए एआरटीओ प्रवर्तन शिवांश कांडपाल और प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में जनपद में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

 

ad

इस दौरान वाहनों की फिटनेस, टैक्स, इंश्योरेंस, परमिट और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की गहन जांच की गई। साथ ही बिना हेलमेट, ओवरस्पीडिंग और खतरनाक तरीके से वाहन संचालन पर विशेष ध्यान दिया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन- 215 चालान, 03 माह के लिए लाइसेंस निलंबन, ओवरस्पीडिंग व खतरनाक ड्राइविंग पर 19 चालान, ओवरलोडिंग वाहन 36 चालान, कुल 491 चालान व 13 वाहन सीज किए गए……

 

एआरटीओ प्रवर्तन शिवांश कांडपाल ने स्पष्ट करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा, पैदल चलने वाले आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाए जाने की बात कही। उन्होंने प्रवर्तन दल और इंटरसेप्टर टीम का चेकिंग अभियान जनपद में लगातार जारी रखने की बात कही है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते