ElectionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : अपडेट: सीमांत के चार विकास खंड, मतदान प्रतिशत

सर्वाधित मुनस्यारी में 58.12 फीसदी मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण के तहत मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के चार विकासखंडों धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट व कनालीछीना के कुल 378 मतदान केंद्रों पर सुबह 8.00 बजे से मतदान शुरू हुआ जो जारी है।

 

ad

मतदान को लेकर मतदाता खासे उत्साहित दिखाई दिए, अपरान्ह में कुछ बूथों में मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आई। निर्वाचन की पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले के चार विकास खंडों में चौथे चक्र में अपरान्ह 02 से 04 बजे तक कुल अनुमानित मतदान 56.70 प्रतिशत दर्ज किया गया है। चारों विकास खंडों के डीडीहाट में मतदान प्रतिशत 56.94, धारचूला 54.80, मुनस्यारी 58.12 और कनालीछीना 57.62 प्रतिशत दर्ज किया गया।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते