PithoragarhReligiousUttarakhand News

पिथौरागढ़ : साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

खासी संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ अभियान के तहत नया बाजार स्थित वाल्मीकि पार्क में हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

 

इस मौके पर उन्होंने हिंदू जागरण मंच के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने, युवाओं को नशे से दूर रखने और उनमें सांस्कृतिक व धार्मिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हिंदू जागरण मंच के प्रांत सूचना प्रमुख दीपक तिवारी ने कहा कि साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ अभियान को लोगों का लगातार समर्थन मिल रहा है।

 

इससे बच्चों और युवाओं में धार्मिक संस्कार एवं सामाजिक चेतना का विकास होता है। कार्यक्रम में छात्र महासंघ के तिलक राज पाठक, सनी सिंह, नीरज सिंह सौन, नीरज सिंह बिष्ट, ऋषभ खड़ायत, लोकेश सिंह, राजू वाल्मीकि, शीला देवी, मोहिनी देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते