सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर गिरा वाहन खाई में
तीन लोग घायल, पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

एक बोलेरो मैक्स वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कार्य शुरू किया और खाई से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी था।

बागेश्वर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस आरे बाईपास, घिरौली पुल के पास सड़क हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय साह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस, 112, फायर रेस्क्यू टीम मय उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां एक वाहन बोलेरो मेक्स नदी किनारे गिरा हुआ था।
पुलिस टीम द्वारा सामूहिक सर्च अभियान चलाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पास घायल हुए तीन व्यक्तियों खड़क सिंह, उम्र 42 वर्ष दर्शन सिंह, 18 वर्ष व खीम सिंह, उम्र 59 वर्ष, निवासी ग्राम पौसारी थाना कपकोट, बागेश्वर को स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक लाया गया। वहां से एक को एंबुलेंस एवं दो घायलों को फायर सर्विस वाहन द्वारा तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों का उपचार जारी था।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







