महिला की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो शेयर
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक महिला की फर्जी आइडी बनाकर अश्लील फोटो शेयर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी।

देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में एक तहरीर देकर बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा उनकी फर्जी आईडी बनाकर उनकी फोटो प्रोफाइल में लगाकर आईडी से अश्लील फोटो शेयर की जा रही है, तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी पर तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियोग में त्वरित विधिक कार्यवाही के दिए गए निर्देशें के क्रम में सर्विलासं तथा टैक्निकल सपोर्ट की सहायता उक्त फर्जी आईडी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए बीते दिवस पुलिस द्वारा प्रकाश में आये आरोपी दिलशाल, ग्राम शालीपुर, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर, हाल देहरादून को फव्वारा चौक के पास से पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। आरोपी के पास से पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को कब्जे में लिया गया, आरोपी के विरुद्ध पुलिस की अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी थी।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







