10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, 03 आरोपी गिरफ्तार
चुनाव के दौरान लोगो को लुभाने के लिए की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा की जा रही सघन चेकिंग के दौरान पुलिस 03 आरोपियों को 10 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर नशा तस्करो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए रायवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छिद्दरवाला में एक रेस्टोरेन्ट के पीछे स्थित दुकान के अन्दर से 03 आरोपियों हिमांशु, उम्र दृ 26 वर्ष, अजय, उम्र दृ 19 वर्ष व चन्द्रप्रकाश, उम्र दृ 48 वर्ष को 10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रायवाला पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बरामद शराब को आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत तस्करी कर लाना बताया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक आदित्य सैनी, हेड कांस्टेबल राजीव व कानि. अरविन्द शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







