ElectionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : डीएम ने दिए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश

स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा, मतदाताओं से अपील

पिथौरागढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने आज त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के सफल एवं सुचारू संचालन के मद्देनजर स्ट्रांग रूम, मतदान केंद्रों और कंट्रोल रूम का स्थलीय निरीक्षण किया और उचित व्यवस्थाओं को लेकर संबंधितों को आवश्यक निर्देश जारी किए।

 

ad

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी गोस्वामी ने विकासखंड कनालीछीना के माधो सिंह दिगारी राजकीय इंटर कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर मतदान दलों की रवानगी, मतदान उपरांत सील मतपेटियों के संग्रहण, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली तथा चुनाव सामग्री वितरण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

 

मौके पर मौजूद आरओ, एआरओ एवं निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों.कर्मचारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग को परिसर में रात्रि में ठहराने वाली पोलिंग पार्टियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पर्याप्त विद्युत व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

 

विकासखंड डीडीहाट में बनाए गए मतदान एवं मतगणना केंद्रों का भी स्थलीय निरीक्षण करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपजिलाधिकारी डीडीहाट को वर्षा ऋतु के दृष्टिगत पर्याप्त शेड एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मतदान प्रक्रिया निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान हेतु कुल 378 पोलिंग पार्टियां मतदान कार्य में तैनात की गई हैं, जो कल यानि गुरूवार 24 जुलाई को प्रातः 08.00 से सायं 05.00 बजे तक शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराएंगी। उन्होंने मतदाताओं से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बढ़-चढकर भागीदारी करने की अपील की। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर मनजीत सिंह, डीडीहाट उपजिलाधिकारी खुशबु पांडे, तहसीलदार कनालीछीना राम प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते