ElectionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : धीरे- धीरे बढ़ा मतदान प्रतिशत, सायं तक कई मतदान पाटियां पहुंची

जिले के चार विकास खंडों में लगभग 64.09 फीसदी मतदान

सीमांत जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चक्र में चार विकास खंडों डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी और कनालीछीना में मतदान बीते दिवस शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया । चारो विकास खंडों में लगभग 64.09 प्रतिशत मतदान हुआ।

 

ad

जिसमें सबसे अधिक कनालीछीना में 64.79 प्रतिशत और सबसे कम डीडीहाट में 63.47 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रथम चक्र में चारों विकास खंडों में मतदान प्रतिशत 13.45, दूसरे में 29.69, तीसरे में 43.89, चौथे में 56.70 और मतदान समाप्ति तक लगभग 64.09 फीसदी मतदान हुआ। मतदान की शुरूआत से मतदाताओं में उत्साह बना हुआ था।

 

विशेषकर नए मतदाता खासे उत्साहित नजर आ रहे थे। प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रो में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील मतदान केंद्रो में पुलिस के साथ एसडीआरएफ के जवान भी तैनात थे। निर्वाचन आयोग से तैनात प्रेक्षक भी लगातार निगरानी बनाए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी विनाद गिरी गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव व मुख्य विकास अधिकारी डा. दीपक सैनी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान का जायजा लिया।

 

मुनस्यारी के हरकोट केंद्र की मतदान पार्टी सबसे पहले मतदान सम्पन्न कर विकास खंड कार्यायल पहुंची। कनालीछीना में धामी गांव की मतदान पार्टी सबसे पहले ब्लाक मुख्यालय पहुंची। मतदान पार्टी का एसडीएम मंजीत सिंह ने स्वागत किया। धारचूला में तिदांग की पोलिग पार्टी सबसे पहले पहुंची। मतपेटियों को ब्लाक मुख्यालय में बने स्ट्राग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। सांय तक दर्जनों मतदान पार्टियां लौट चुकी थी, दूरस्थ की पार्टियां आज शुक्रवार को पहुचने लगी थी।

 

एक नजर सुबह 08 से मतदान समाप्ति तक—-

डीडीहाट- 14.81- 32.44- 45.85- 56.94-63.47
धारचूला- 12.12 – 26.24- 40.92- 54.80-63.64
मुनस्यारी- 13.88 – 31.62 – 46.04- 58.12-64.48
कनालीछीना- 13.70- 30.18- 44.17-57.62-64.79

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते