ActionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सराहनीय प्रशासनिक सक्रियता : जिलाधिकारी ने लिया तत्काल निर्णय

श्रम कर बोल्डर हटाने में किया सहयोग, सुचारू हुआ आवागमन

पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के तहत मतदान केंद्रों के निरीक्षण को जा रहे जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने मार्ग में आई बाधा को स्वयं श्रम कर दूर करने में सहयोग कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

 

ad

आज अपराह्न जिलाधिकारी झूलाघाट क्षेत्र के पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण करने जा रहे थे, इस दौरान कटियानी रोड पर भारी बोल्डर और पत्थरों के कारण सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल निर्णय लेते हुए स्वयं श्रम कर बोल्डरों को हटाने के कार्य में सहयोग किया।

 

उनके साथ मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की मदद से कुछ ही समय में मार्ग को आवागमन योग्य बना दिया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने दूरस्थ मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय कटियानी पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी की यह त्वरित कार्रवाई न केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बनी, बल्कि आमजन को एक सकारात्मक और प्रेरणादायी संदेश भी मिला। इस दौरान तहसीलदार सदर विजय गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते