पहले गांव से की चरस एकत्र, अधिक मात्रा होने पर पहुंचाई शहर में
डेढ़ किलो अधिक अवैध चरस के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 03 आरोपियों को डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र व सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में बीते दिवस पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में चैकिंग के दौरान फायर सर्विस से 200 मीटर पहले मण्डी बाईपास रोड हल्द्वानी से 03 आरोपियों को वाहन आर्टिगा कार में अवैध तस्करी करते हुए
1.975 किलोग्राम चरस बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध थाना हल्द्वानी पर धारा 08/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में बताया गया है कि वे पहले गांव से चरस इकट्ठा करते है ज्यादा मात्रा हो जाने पर बिक्री के लिए शहर ने आते हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में नन्दन सिंह, उम्र 41 वर्ष व हरीश सिंह, उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी बेडचूला थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल और सौरभ मिश्रा, निवासी रायनवादा थाना बहेडी, बरेली उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी नंदन सिंह के विरूद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत हैं।
पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक महेन्द्र प्रसाद, एसओजी प्रभारी संजीत राठौर, उप निरीक्षक प्रेमराम विश्वकर्मा, कानि. ललित मेहरा, सन्तोष विष्ट, अरूण राठौर व भूपेन्द्र जेष्ठा शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







