ActionNainitalUttarakhand News

मंडलायुक्त ने जिलाधिकारियों को जारी किए आवश्यक निर्देश

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, पोस्टमास्टर को कार्यालय में किया तलब

जनसुनवाई के दौरान अन्तिम पंक्ति में खडे़ लोगों की समस्या को सुनकर उनका मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान पारिवारिक विवाद, पैतृक सम्पत्ति में नाम दर्ज कराने, अतिक्रमण, विद्युत पोल शिफ्ट कराने सहित विभिन्न समस्याएं आयुक्त के सम्मुख रखी गई, अधिकांश शिकायत भूमि विवाद से सम्बन्धित सामने आई।

 

ad

आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने आज कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जनसुनवाई के दौरान वर्षाकाल में सांप के काटने की घटना एवं उपचार के सम्बन्ध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. अरूण जोशी को कार्यालय में तलब किया। इस दौरान डा. जोशी ने बताया कि सुशीला तिवारी चिकित्सालय में दो से तीन मामले सांप के काटने के प्रतिदिन आते हैं और रोगियों का उपचार बेहतर तरीके से किया जा रहा है और चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है।

 

आयुक्त ने आमजनता से अपील करते हुए सर्प दंश से बचाव के लिए घर के आसपास सफाई रखने, सांप के काटने पर किसी भी प्रकार की झाड़फूक या ब्लेड से कट लगाना इस प्रकार की कार्यवाही ना करने व शीघ्र चिकित्सक से परामर्श लेने को कहा। जनसुनवाई के दौरान सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती मानसिक रूप से अस्वस्थ ढोलक बस्ती निवासी ताजो के आयुष्मान कार्ड नहीं बनने की समस्या को रखते हुए आयुक्त से अनुरोध किया कि इनका मानसिक उपचार सुशीला तिवारी में किया जाए।

 

जिस पर आयुक्त ने प्राचार्य अरूण जोशी को उपचार हेतु निर्देश दिये, इस सम्बन्ध में डा. जोशी ने बताया कि इनका उपचार चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम निशुल्क किया जायेगा। हरप्रीत कौर निवासी सुभाष नगर ने बताया कि उनके पति एयरफोर्स में कार्यरत थे सेवानिवृत्ति के पश्चात उन्होंने यूके में नौकरी की वहां से रिटारमेंट के पश्चात उन्हें लगभग 55 डालर पेंशन मिलती थी डाक के माध्यम से चैक बाई पोस्ट आता है लेकिन पोस्ट आफिस द्वारा छः माह के चैक उन्हें नहीं दिये, उनकी समय सीमा समाप्त हो चुकी है।

 

आयुक्त ने पोस्टमास्टर एवं सम्बन्धित पोस्टमैन को तलब किया तो उनके द्वारा बताया गया कि पूर्व ने संबंधित द्वारा जो दुकान का पता दिया गय था वह दुकान इनके द्वारा बेच दी गई थी, इसलिए चैक सम्बन्धित पते पर नहीं पहुच पाये, जिस पर आयुक्त ने पोस्टमास्टर को नये पते पर चैक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। मानसी निवासी द्वाराहाट ने बताया कि उनके द्वारा निजी कालेज में मैनेजमेंट कोर्स हेतु आवेदन किया था और धनराशि 31 हजार जमा की गई।

 

बताया कि उनका राजकीय मैनेजमेंट कालेज मे चयन होने के उपरान्त धनराशि वापस मांगी गई लेकिन धनराशि 50 प्रतिशत ही वापस की गई। जिस पर आयुक्त ने मैनेजमेंट कालेज के प्रबन्धक को तबल कर बाकि धनराशि तत्काल वापस कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में घनश्याम अग्रवाल निवासी हल्द्वानी ने धोखे से ली गई धनराशि वापस दिलाने, संध्या निवासी काठगोदाम ने

 

बताया कि ओटीपी के माध्यम से उनके खाते से धनराशि निकाल ली गई है जिसे वापस दिलाने की मांग की गई, मायादेवी निवासी मल्ला गोरखपुर ने भवन की सील खुलवाने की मांग की। इस सम्बन्ध में आयुक्त ने सम्बंधितों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त कुमाऊं ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में लगातार जनसुनवाई की जा रही है और लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। उन्होंने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को आम जनता की समस्याओं को जनसुनवाई के माध्यम से निस्तारित करने के निर्देश जारी किए हैं।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते