घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में
घटना का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल स्नैचिंग की घटना

घटना को अंजाम देकर बाइक से फरार हुए आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया, बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी नशे के आदि हैं, आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए घटना को अंजाम दिया था।

देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीेते दिवस थाना सेलाकुई पर मुशाहिद, हाल निवासी जमनपुर सेलाकुई ने एक तहरीर देकर बताया कि अपने घर को जाते समय लेबर चौक सेलाकुई के निकट पीछे से आये अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर तत्काल धारा 304(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा
प्राप्त जानकारी के आधार पर खाली ग्राउंड से घटना में शामिल आरोपी आसिफ, 22 वर्ष तथा नदीम, 25 वर्ष निवासी सहसपुर को घटना में छीने गये मोबाइल फ़ोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।
गिरफ्तार आरोपी नदीम पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध थाना सहसपुर में एनडीपीएस एक्ट के 02 अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सेलाकुई उप निरीक्षक पीडी भट्ट, उप उप निरीक्षक भारत सिंह व कृपाल सिंह, कांस्टेबल प्रवीण, उपेंद्र भंडारी व मुकेश शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







