जाम में फंसने से पकड़ा गया बाइक चोरी कर भाग रहा आरोपी
चोरी की मोटर साईकिल सहित किया गिरफ्तार

एक बाइक को चोरी कर भाग रहा शातिर आरोपी कुछ दूरी पर लगे वाहनों के जाम के बीच फंस गया, इस दौरान चोरी की सूचना के बाद चोर की तलाश में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

घटना हरिद्वार के थाना कनखल क्षेत्र की है, जहां एक शातिर आरोपी ने देशरक्षक के पास से एक मोटर साईकिल को चोरी कर लिया और भागने लगा, लेकिन कृष्णा नगर में शाम के समय चहल-पहल के कारण जाम की स्थिति बनी हुयी तभी शातिर चोर मोटर साईकिल को सुभाषनगर ज्वालापुर अपने किराये के कमरे मे ले जाने की फिराक मे था जाम होने के कारण मोटर साईकिल निकाल नही पाया।
वाहन स्वामी गुरुदेव सिहं द्वारा दी गई वाहन चोरी की सूचना पर चेतक कनखल पुलिस द्वारा खोज बीन शुरू की गयी तो आरोपी सुहेल उर्फ साहिल, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश कुछ ही दूरी पर लगे जाम में फंसने से पकडा गया। वाहन स्वामी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कनखल में धारा 303(2), 317(2) बीएनएस पर मामला पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक मुकेश धीमान, कांस्टेबल अरविन्द नौटियाल, कुलदीप प्रसाद व धीरज कण्डारी शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







