CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ः आखिरकार आ ही गया पकड़ में आरोपी, नींबू-मिर्ची बेचने के बहाने घरों को करता था चिन्हित

मामले के खुलासे को पुलिस के लगातार थे प्रयास जारी

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के अलग- अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चोरी के खुलासे को लेकर स्थानीय निवासियों द्वारा भी पुलिस से लगातार मांग की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में मामले के खुलासे को जुटी टीम ने आरोपी को रात को एक और घटना को अंजाम देने से पूर्व गिरफ्तार कर लिया।

 

ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीेते 04 अगस्त को न्यू बजेठी निवासी लाल सिंह बोनाल ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर देते हुए बताया कि वे परिवार सहित उपचार के लिए दिल्ली गए थे। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का ताला तोड़कर ₹60,000 की चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर धारा 305/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में एसएचओ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम को खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जहाँ चोर छाता ओढ़कर और मुंह ढककर आता था लेकिन पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सका। पुलिस टीम द्वारा लगातार किए गए प्रयासों के चलते बीती देर रात पपदेव तिराहे के पास से क्रिश थारू, उम्र 19 वर्ष, निवासी नटखेरा तेलीबाग, थाना पीजीआई लखनऊ, उत्तर प्रदेश, हाल पिथौरागढ़ को एक और चोरी की घटना को अंजाम देने से पूर्व दबोच लिया।

 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चप्पल उतारकर चोरी करता था ताकि तेजी से बिना आवाज के भाग सके। सीसीटीवी कैमरे में पहचान न हो सके इसलिए वह छाता ओढ़कर आता था। पेजकस, छेनी और लोहे का पाइप ताले तोड़ने में इस्तेमाल करता था ताकि कम से कम आवाज हो। वह दिन में नींबू-मिर्च बेचने और कबाड़ खरीदने के बहाने घरों की रैकी करता था। आरोपी ने बताया कि सोना-चांदी चोरी कर बाहरी राज्यों में बेचकर फिर वापस पिथौरागढ़ आ जाता था।

 

आरोपी से 40 हजार से अधिक की नकदी, चांदी के 04 सिक्के और लोहे का पाइप, पेजकस व छेनी पुलिस द्वारा बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने 25 मार्च 2025 को न्यू टकाना स्थित राधेश्याम भट्ट के मकान में आभूषण व नकदी चोरी करने की घटना भी कबूल की, जिसकी निशानदेही पर नकदी व चांदी के सिक्के बरामद हुए। मुकदमे में धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई और आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम के लिए 2500 रुपए नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ कोतवाली ललित मोहन जोशी, उप निरीक्षक कमलेश जोशी (प्रभारी चौकी ऐचोली), उप निरीक्षक ललित डंगवाल (प्रभारी चौकी चण्डाक), उप निरीक्षक मनोज जलाल, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल कुन्दन सिंह, कांस्टेबल गौरव सिंह, नीरज भोज, होशियार सिंह व महेन्द्र सिंह शामिल थे। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते