AccidentDehradunUttarakhand News

चलती कार में लगी आग, 03 युवक सवार

कूद मारकर बचाई जान, तीनों सुरक्षित

सड़क पर चलती कार में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई, कार में तीन युवक सवार थे, सूचना पर पुलिस व फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जबकि कार पूरी तरह से खाक हो गई।

 

ad

देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते देर सायं क्रेटा कार में सवार चालक दीपचंद, निवासी ग्राम हालू माजरा थाना भगवान पुर हरिद्वार, संजय गोस्वामी, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून व रजनीश कुमार, निवासी करगी ग्रांट देहरादून तीनों ऋषिकेश को जा रहे थे। हर्रा वाला चौकी क्षेत्र में लक्ष्मण सिद्ध मंदिर जाने वाली रोड़ के पास अचानक कार में आग लग गई,

 

घटना की सूचना मिलते ही डोईवाला पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर फायर सर्विस को बुलाया गया तथा दमकल के वाहनों की मदद से मशक्कतों के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने बताया कि आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई, कार सवार तीनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते