पिथौरागढ़ : पूर्व सैनिक के निधन पर शोक
पूर्व सैनिक संगठन ने की श्रद्धांजलि अर्पित
पिथौरागढ़ के मूल रूप से देवलथल तहसील के बमडोली गांव के रहने वाले भारतीय सेना की तीन पैरा रेजीमेंट से सेवानिवृत्त नायब सूबेदार कल्याण सिंह रावत का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलने से पूर्व सैनिकों में शोक की लहर दौड़ गई।
पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि सैन्य सेवा के दौरान दिवंगत कल्याण सिंह वर्ष 65 और 71 के युद्ध में भी शामिल हुए थे। सेवा के दौरान ही उन्होंने कई ऑपरेशन के अलावा जम्मू-कश्मीर, असम, राजस्थान जैसे दुर्गम क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं दी और सेवानिवृत्ति के बाद अपने पैतृक गांव बमडोली देवलथल पर निवासरत थे। वे सामाजिक कार्यों में बढ़़- चढ़कर प्रतिभाग करने के साथ पूर्व सैनिक संगठन के साथ भी एक सदस्य के तौर पर शामिल थे। पू
र्व सैनिक संगठन द्वारा पूर्व सैनिक कल्याण सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार के साथ हमेशा खड़े रहने व हर संभव मदद की बात कही है। उनके निधन पर पूर्व सैनिक संगठन के देवलथल क्षेत्र संयोजक सूबेदार मेजर शंकर सिंह, पूर्व सैनिक किशन सिंह नेगी, हरीश जोशी, राजेंद्र सिंह बसेड़ा, देव सिंह बसेड़ा, गोविंद सिंह रावत सहित कई पूर्व सैनिकों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







