पिथौरागढ़ : अपने भाई-भतीजे के साथ गाली गलौच कर मचाया उत्पात
नियमों को उल्लंघन करने वाले 80 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

सीमांत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने, यातायात निमयों का उल्लंघन व मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन व सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी और केएस रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के तहत

थाना बलुवाकोट के ग्राम डुंगातोली में रवीन्द्र सिंह धामी द्वारा शराब पीकर अपने भाई व भतीजे के साथ गाली गलौच कर उत्पात मचाने की सूचना मिलन पर थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर को धारा 172 बीएनएसएस के तहत पुलिस हिरासत में लिया गया।
थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उप निरीक्षक महावीर सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, गंगा सिंह द्वारा चैकिंग के दौरान सुवालेख बाजार स्थित एक ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचने व परोसने वाले ढाबा संचालक देवेन्द्र सिंह ज्याला को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।
चौकी प्रभारी सेराघाट उप निरीक्षक भुवन चन्द्र गहतोड़ी व टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक राजकुमार निवासी बेरीनाग को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन व मिशन मर्यादा के तहत कुल 80 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई ।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







