पिथौरागढ़ : अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
नियमों का उल्लंघन करने पर 24 के विरूद्ध कार्रवाई

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस का जिलेभर में अभियान जारी है।

सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व केएस रावत के पर्यवेक्षण में चले अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक ललित डंगवाल, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह व कांस्टेबल नीरज भोज द्वारा बिण में चेकिंग के दौरान एक ढाबे में अवैध रूप से शराब पिलाने व बेचने वाले दुकान संचालक भूपाल सिंह को गिरफ्तार कर ढाबे से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।
अस्कोट क्षेत्र में शांति भंग करने वाले दीवान सिंह को थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में कांस्टेबल अर्जुन सिंह द्वारा बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन व मिशन मर्यादा के तहत कुल 100 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा एक व्यक्ति को जाजरदेवल पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव में गिरफ्तार कर वाहन सीज किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







