PithoragarhPoliceUttarakhand News

पिथौरागढ़ : नवनियुक्त कोतवाल का किया स्वागत

गंगोलीहाट के नवनियुक्त कोतवाल ने बैठक कर विभिन्न विषयों पर की चर्चा

नवनियुक्त कोतवाल ने बीते दिनों कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत आज विभिन्न संगठनों के साथ बैठक कर विभिन्न मसलों पर चर्चा की। इससे पूर्व गंगोलीहाट के नवनियुक्त कोतवाल कैलाश चंद्र जोशी को व्यापार संघ द्वारा स्मृति चिंह भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

 

ad

आज कोतवाली गंगोलीहाट परिसर में व्यापार संघ, टैक्सी यूनियन, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, राजनीतिक व सामाजिक संगठन के लोगों के साथ कोतवाल जोशी द्वारा एक बैठक आयोजित कर विभिन्न मसलों पर चर्चा करने के साथ ही समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण को लेकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

 

साथ ही उन्होंने क्षेत्र में अपराधों को रोके जाने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील लोगों से की। इस दौरान थानाध्यक्ष जोशी ने साइबर अपराध व बचाव की जानकारी देते हुए दो पहिया वाहनों में हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने तथा ओवरलोडिंग न करने की बात कही। उन्होंने किसी भी तरह के नशे से दूर रहने तथा क्षेत्र में हो रहे किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने की भी अपील क्षेत्रवासियों से की।

 

इस अवसर पर एसआई अकील सिद्दीकी, हेड कांस्टेबल मनोज भट्ट, देश दीपक, राजेन्द्र चंद, कांस्टेबल विनोद जोशी, श्रवण कुमार सहित व्यापारी, टैक्सी चालक तथा विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान कोतवाल जोशी को स्मृति चिंह भेंट कर स्वागत करने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष हितेश खाती, महासचिव मनीष बिष्ट, उपाध्यक्ष जगदीश बोरा, कोषाध्यक्ष पुष्कर खाती, जिला मंत्री प्रदीप पन्त, संरक्षक किशन उप्रेती, व्यापारी पीएल शाह सहित कई लोग शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते