ChampawatUttarakhand NewsWeather

हाइवे ट्रैफिक प्लान : यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत निर्धारित किया गया आवागमन समय

पुलिस अधीक्षक ने किया बीते दिवस स्वाला मार्ग का किया निरीक्षण

यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने व यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीेते दिवस चंपावत पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्वाला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

 

ad

यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आवागमन समय निर्धारित किया गया। चंपावत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चम्पावत से टनकपुर जाने वाले हल्के वाहनों के लिए सुबह 09.00 बजे से शाम 05.30 बजे तक छोटे वाहन चम्पावत- स्वांला मार्ग से टनकपुर जाएंगे। शाम 05.30 बजे से सुबह 09.00 बजे तक स्वांला मार्ग से वाहनों की आवाजाही पूर्णतः बंद रहेगी।

 

टनकपुर से चम्पावत आने वाले हल्के वाहन सुबह 06.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक छोटे वाहन ककराली गेट- अमोडी- छतकोट- सिप्टी – ललुआपानी मार्ग से चम्पावत आएंगे। शाम 05.00 बजे से सुबह 06रू.00 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूर्णतः बंद रहेगी। पुलिस ने बताया कि बारिश होने या सड़क की स्थिति के अनुसार ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया जा सकता है।

 

बड़े वाहनों की आवाजाही दोनों ओर से पूर्णतः बंद रहेगी। बड़े वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग-चम्पावत से टनकपुर की ओर- बड़े वाहन पिथौरागढ़- चम्पावत – लोहाघाट – देवीधुरा – हल्द्वानी होते हुए टनकपुर जाएंगे। टनकपुर से चम्पावत-पिथौरागढ़ की ओर बड़े वाहन टनकपुर – हल्द्वानी – देवीधुरा – लोहाघाट होते हुए चम्पावत-पिथौरागढ़ जाएंगे। पुलिस ने जनता से अपील करते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने, केवल अति आवश्यक स्थिति में ही यात्रा करने और प्रस्थान से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी लेने की अपील करते हुए वर्षा व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहने को कहा है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते