ChamoliCrimeUttarakhand News

पुलिस को देख भागने का प्रयास, लेकिन टीम ने धर दबोचा

01 किलो 31 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भाग रहे एक आरोपी चरस तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक किलो से अधिक चरस बरामद की गई है।

 

ad

चमोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी चमोली सर्वेश पंवार के निर्देशन में कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्रातंर्गत सिमली मोटर मार्ग पर जखेड़ यात्री शेड के पास वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक जसपाल सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम हिमनी, थराली पुलिस को देखकर सकपकाया और भागने का प्रयास

 

करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। पुलिस द्वारा युवक के बैग की तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक डिब्बे में चरस बरामद हुई, जिनका वजन पर 01 किलो 31 ग्राम निकला। बरामद चरस की अनुमानित कीमत 2,05,000 रूपए आंकी जा रही है। आरोपी के बैग से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू व नोटों की गड्डी 17,ए000 रूपए नकद बरामद किए गए।

 

पूछताछ में युवक ने चरस बेचकर धनराशि कमाए जाने की बात कही। आरोपी के खिलाफ धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक भूपेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल मनवीर सिंह, नरेश नेगी, आशुतोष तिवारी व रविकांत शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते