PithoragarhUttarakhand NewsWeather

पिथौरागढ़ : बड़ा हादसा टला : मकान की ढही दीवार, परिवार सदस्य घर के बाहर

थल के चल्मोड़ी गांव पैदल पहुंचे डीडीहाट विधायक

सीमांत जनपद में आसमान से गिर रही बारिश कई स्थानों पर आफत बनकर टूट रही है, जिससे लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। बीते दिवस गंगोलीहाट के पुनौली वार्ड में एक मकान की दीवार ढह गई, सूचना पर पालिकाध्यक्ष व राजस्व उप निरीक्षक ने मौके मुआइना किया। प्रभावित परिवार को अन्यत्र शिफ्ट किया गया है।

 

ad

बारिश के कारण बीते दिवस पुनौली वार्ड में किशन राम के मकान की दीवार अचानक से ढह गई। दीवार गिरते समय परिवार सदस्य घर के बाहर थे जिस कारण बड़ा हादसा टल गया। हादसे के समय गौशाला में बंधी तीन बकरियों में से दो को सुरक्षित बाहर निकाला गया और एक गर्भवती बकरी के पैर में चोट हल्की चोट बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुनौली वार्ड सभासद सुमन आर्या द्वारा राजस्व उप निरीक्षक को दी गई।

 

सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक भूपाल बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और रिपोर्ट उच्चाकारियों को प्रेषित की। सूचना पर एसडीएम यशवीर सिंह के निर्देश पर दैवीय आपदा खाद्यान्न किट प्रभावित परिवार को उपलब्ध कराया गया और शीघ्र मुआवजा राशि परिवार को देने की बात कही। प्रभावित परिवार को प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। इधर हादसे की सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा।

 

इधर थल तहसील के चल्मोड़ी गांव में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण गांव के ऊपरी छोर में जमीन धंसने के कारण बड़े-बड़े बोल्डर व पेड़ के साथ सारा मलबा बीते दो दिवस पूर्व गांव में घरों पास तक पहुंच गया। गांव में रात में अफरा तफरी मची और कई ग्रामीणों ने दूसरे घरों में शरण लेकर रात बिताई, सात परिवारों को विद्यालय में शिफ्ट किया गया।

 

गांव में आपदा की जानकारी मिलने पर डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल सड़क बंद होने के बाद भी आपदा पीड़ित परिवारों से मिलने चल्मोड़ी गांव पहुंचे स्थिति का जायजा लेकर पीड़ित 15 परिवारों को शीघ्र विस्थापित हेतु जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से दूरभाष से वार्ता की और उचित कार्रवाई की बात कही। विधायक चुफाल ने आपदा पीड़ित परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से राहत सामग्री भी दी गई।

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते