ElectionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : चुनाव की प्रक्रिया शुरू, नामांकन पत्रों की बिक्री

आगामी 27 सितंबर को होगा मतदान, मुनस्यारी महाविद्यालय में अधिसूचना जारी

पिथौरागढ़ के लक्ष्मण सिंह महर परिसर में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 26 नामांकन पत्र खरीदे गए।

 

ad

परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. डीके उपाध्याय ने बताया कि आज सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए 02, उपाध्यक्ष के लिए 02, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए 04, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए भी 04-04, संयुक्त सचिव के लिए 03, सांस्कृतिक सचिव के लिए 03 विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए 02 और शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए 01 नामांकन पत्र लिया गया।

 

डा. उपाध्याय ने बताया कि नामांकन 23 व 24 सितंबर 11 से 01 बजे तक, नाम वापसी दोपहर एक से चार बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध प्रत्याशियों की घोषणा 24 सितंबर अपरान्ह् चार बजे बाद, आगामी शनिवार 27 सितंबर को मतदान 09.30 से 01.30 बजे तक और उसी रोज मतदान समाप्ति के बाद मतगणना। उपरांत इसके विजयी प्रत्याशियों की घोषणा के बाद शपथ ग्रहण कराई जायेगी।

 

इधर डॉ. आरएस टोलिया जीपीजी कॉलेज मुनस्यारी में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित कुमार टम्टा ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। कार्यक्रम के अनुसार 23 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 03 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 24 सितंबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 25 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच, दोपहर 01 बजे से 03 बजे तक नाम वापसी और शाम 03 बजे वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

 

मतदान, मतगणना और शपथ ग्रहण 27 सितंबर को होगा। प्रभारी प्राचार्य डॉ. दुगेश कुमार शुक्ला ने सभी प्रत्याशियों से सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों और लिंगदोह समिति के नियमों के तहत अनुशासन बनाए रखने की अपील की। अधिसूचना जारी होते ही कॉलेज परिसर में अवैध व बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही बिना वैध परिचय पत्र के किसी भी छात्र-छात्रा को प्रवेश नहीं मिलेगा। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और संभावित प्रत्याशी उपस्थित रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते