पिथौरागढ़ : घर से स्कूल गई नाबालिग लापता
पुलिस ने किया किशोरी को सकुशल बरामद

घर से स्कूल गई एक नाबालिग छात्रा बिना बताए कहीं चली गई, परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिसको लेकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 18 सितंबर को धारचुला निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री बिना बताए स्कूल से कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने पर भी उसका कोई पता नहीं चल पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ धारचुला हरेन्द्र सिंह नेगी के निर्देशन में मुकदमा पंजीकृत कर बालिका की तलाश हेतु टीम गठित की गई।
पुलिस द्वारा लगातार किए गए प्रयासों के चलते थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लापता हुई बालिका को बिर्थीघाट, धारचुला से सकुशल बरामद किया गया। बरामदगी उपरांत बालिका की काउंसलिंग कर उसे विधि अनुसार उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







