PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : पौधारोपण, रक्तदान व स्वच्छता अभियान

मेलडूंगरी में 1000 फलदार पौधे रोपे, देवत पदहेड़ा में बहुउद्देशीय शिविर

पिथौरागढ़ में सेवा पर्व के अवसर पर वन विभाग ने मेलडूंगरी वन पंचायत में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। सेवा पर्व का उद्देश्य प्रधानमंत्री की सेवा भावना और राष्ट्रहित की सोच को सम्मान देना है। इस पर्व के तहत लोगों को पौधारोपण, रक्तदान, स्वच्छता अभियान सहित 15 सेवाकार्यों से जोड़ा जा रहा है।

 

ad

प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी पूरन सिंह देउपा के नेतृत्व में विभागीय टीम व स्थानीय लोगों ने मिलकर 1000 फलदार पौधे लगाए। इस दौरान आरओ पिथौरागढ़ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए धरती को हराभरा बनाए रखना आवश्यक है और इसके लिए जनसहभागिता जरूरी है।

 

उन्होंने बताया कि सेवा पर्व को एक मुहिम के रूप में चलाया जा रहा है, जिसमें युवा मंगल दल, पर्यावरण प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में वन दरोगा ज्योति उपाध्याय, वन बीट अधिकारी गिरीश जोशी, मनोज पिलखवाल, सरपंच भुवन जोशी, ग्राम प्रधान मंजू देवी सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे। इधर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सभा देवत पदहेड़ा में पंचायत राज विभाग और समाज कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री गणेश सिंह भंडारी ने किया।

 

कार्यक्रम में ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और साथ ही उन्हें विभिन्न लाभकारी योजनाओं का सीधा लाभ भी पहुंचाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य हेमा बम, ग्राम प्रधान संगीता बिष्ट, पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्या, इंदर बम, हरीश बिष्ट, गिरीश बम, प्रेमा बम, खंड विकास अधिकारी विण, स्वास्थ्य शिविर समन्वयक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते