पिथौरागढ़ : 02 लोग गिरफ्तार, दर्जनों के खिलाफ कार्रवाई
शांति भंग व यातायात नियमों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान

सीमांत जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है।

जिसके तहत सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व केएस रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक हीरा सिंह डांगी व टीमों द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालक विपिन चन्द्र जोशी, निवासी अस्कोट को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।
प्रभारी थाना बेरीनाग हरीश सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल गिरीश चन्द्र द्वारा बेरीनाग क्षेत्र में शांति भंग करने वाले गौरव सिंह निवासी गणाई गंगोली को बीएनएसएस की धारा 172 में गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 124 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इधर पुलिस ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







