PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : नारायण आश्रम और कुंडार में हुई गाने की शूटिंग

पॉल शाह और सुकून बैथ्य की जोड़ी आई चर्चा में

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ एक बार फिर फिल्म और म्यूजिक शूटिंग का केंद्र बना है। प्रोड्यूसर हेमलता फिरमाल के नए गाने ‘जबतक यो दुनिया अमर रोली’ की शूटिंग पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों नारायण आश्रम और कुंडार क्षेत्र में की गई। इस गाने में लोकप्रिय एक्टर पॉल शाह और एक्ट्रेस सुकून बैथ्य मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

 

ad

खूबसूरत पहाड़ी लोकेशन पर फिल्माए गए इस गाने से स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही इससे पहले गाना ‘पेली कभी हा’ की शूटिंग भी पिथौरागढ़ के नारायण आश्रम और कुंदार क्षेत्र में की जा चुकी है। इस गाने में भी एक्टर पॉल शाह के साथ एक्ट्रेस रूचि रावत नजर आई थीं।

 

बताया जा रहा है कि दोनों गानों को YouTube चैनल RAH Official पर रिलीज किया जाएगा, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिथौरागढ़ की प्राकृतिक सुंदरता अब फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तेजी से आकर्षित कर रही है, जिससे क्षेत्र को नई पहचान मिलने के साथ रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते