PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : ट्राईब्रेकर में मुनस्यारी बॉयज ट्रेनिज बनी चैंपियन

ट्राइबल सब प्लान के तहत 7.ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

पिथौरागढ़ जिला खेल कार्यालय द्वारा ट्राइबल सब प्लान के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के बालकों की 7.ए साइड जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का समापन केएनयू राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खेल मैदान में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। आयोजन में जिला फुटबॉल संघ पिथौरागढ़ का सहयोग रहा।

 

ad

प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में मुनस्यारी बॉयज ट्रेनिज ने फुटबॉल एकेडमी मुनस्यारी को 3.0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में जोहार क्लब मुनस्यारी ने पिथौरागढ़ टीम को 2.1 से पराजित कर फाइनल का टिकट हासिल किया। फाइनल मुकाबला मुनस्यारी बॉयज ट्रेनिज और जोहार क्लब मुनस्यारी के बीच खेला गया। पहले हाफ में मुनस्यारी बॉयज ने 1.0 की बढ़त बनाई।

 

मध्यांतर के बाद जोहार क्लब ने एक गोल दागकर मुकाबला 1.1 से बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने पर ट्राईब्रेकर का सहारा लिया गयाए जिसमें पेनाल्टी शूटआउट में मुनस्यारी बॉयज ट्रेनिज ने 4.3 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में यतीश चंद्र ओझा, कैलाश लस्पाल, जगदीश सिंह कसन्याल और चंद्र सिंह धामी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

 

फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी विनोद सिंह वल्दिया रहे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया।

 

ट्राइबल सब प्लान के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद के अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों से कुल सात टीमों ने प्रतिभाग कियाए जिनमें मुनस्यारी से चारए धारचूला से एकए डीडीहाट से एक और पिथौरागढ़ से एक टीम शामिल रही। इस अवसर पर प्रताप सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी, प्रवीन सिंह नित्वाल, सामाजिक कार्यकर्ता, ललित मोहन जोषी, अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक, कै0 देवी चन्द एवं राजेन्द्र सिंह जेठी, अन्तर्राष्ट्रीय बॉक्सर, प्रकाश जंग थापा, मुकुल पाठक, भावेश भट्ट, प्रशान्त भैसोड़ा, भूपेश बिष्ट, महिमा विश्वकर्मा, मंगल सिंह बुदियाल, किशन सिंह, सुनील कुमार, सुन्दर लाल तथा स्थानीय खेल प्रेमी उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते