CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : कार से हुई 12 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

एसओजी व चौकी घाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 

सीमांत जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी व चौकी घाट पुलिस की संयुक्त टीम ने एक कार से स्मैक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस एसओजी व चौकी घाट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर आ रही एक ऑल्टो कार को रोककर तलाशी लेने पर वाहन में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 12.10 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) बरामद की गई।

 

आरोपी की पहचान रोशन जोशी, निवासी सुजई, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन (स्मैक) को झनकट क्षेत्र से किसी राजू नामक व्यक्ति से खरीदकर ला रहा था। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच व विवेचना की जा रही है।

 

तस्करी नेटवर्क में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र सोराडी, अपर उपनिरीक्षक दीपक सिंह खनका (SOG), का0 उमेश चंद्र सती, का0 सोनू कार्की (SOG), का0 देवेंद्र सिंह शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते