पिथौरागढ़: जनसुविधाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी
सोरगढ़ किले में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू, पर्यटन विभाग जुटा व्यवस्था सुधार में

पिथौरागढ़ जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देशों के बाद ऐतिहासिक सोरगढ़ किले में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। बीत दिनों किले के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यटकों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए थे, जिसके क्रम में पर्यटन विभाग ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि किले परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाने, क्षतिग्रस्त टोंटियों की मरम्मत तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।
प्रशासन का उद्देश्य सोरगढ़ किले में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी और रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा है कि जनसुविधाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







