PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : विवेकानंद कॉलोनी और खड़कोट वार्ड में सीवर लाइन निर्माण शुरू

सैकड़ों परिवारों को मिलेगा लाभ

नगर की विवेकानंद कॉलोनी एवं खड़कोट वार्ड में सीवर लाइन निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया। मेयर कल्पना देवलाल ने पार्षद प्रवीण उपरारी, अनिल जोशी, नीरज जोशी, भाजपा नेता राकेश देवलाल एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी में कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर मेयर ने कहा कि सीवर लाइन बिछने से दोनों क्षेत्रों के सैकड़ों परिवारों को बेहतर निकासी व्यवस्था का लाभ मिलेगा तथा नगर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि नगर के अन्य क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से सीवर लाइन बिछाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में न्यू बजेटी और कुमौड़ वार्ड में भी सीवर लाइन निर्माण कार्य प्रगति पर है। सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने बताया कि परियोजना के तहत दोनों वार्डों में लगभग 998 मीटर लंबी सीवर लाइन तथा आवश्यक मैनहोलों का निर्माण किया जाएगा। कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में सीवेज निकासी की समस्या का समाधान होगा। स्थानीय लोगों ने सीवर परियोजना शुरू होने पर नगर प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने मेयर का अभिनंदन करते हुए उनका आभार जताया। कार्यक्रम में जल निगम के सहायक अभियंता पीयूष डिमरी, सहायक अभियंता उमेश अवस्थी, अवर अभियंता कवींद्र बिष्ट, नंदाबल्लभ पांडेय, ललित पंत, राजेंद्र तिवारी, राकेश देवलाल, गिरीश जोशी, पार्थ ओझा आदि मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते