PithoragarhSocialUttarakhand News
पिथौरागढ़ : शिविर : आधे दर्जन से अधिक लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 09 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। इसके अलावा भविष्य में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर सहयोग के लिए कई लोगों का रक्तदाता पंजीकरण भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मेयर कल्पना देवलाल ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंदों की जान बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एम.सी. पंत ने कहा कि संस्था का मूल उद्देश्य जनसेवा है और रक्तदान जैसे अभियान समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
शिविर में कर्नल विनय ढाका, इंदर लुंठी, राजेंद्र सिंह, अकरम, महेंद्र, गणेश, अनिल, सुशील सहित आईटीबीपी के जवानों और अन्य स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सिविल जज मंजू देवी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एस. नबियाल ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में भगवान सिंह, डॉ. तारा सिंह, पंकज जोशी, वर्षा कालोनी, पूनम पांडे, निशा धामी, अमन कुमार, वीरेंद्र कुमार, भावना बोरा, तनुजा धामी, कमल किशोर, राहुल कुमार एवं भावना मेहता सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सहयोग दिया।
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।
You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते