PithoragarhReligiousUttarakhand News

पिथौरागढ़ : 18 से 22 जून तक होगा भव्य नवकुंडीय महायज्ञ

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की होगी प्राण-प्रतिष्ठा

गंगोलीहाट क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल आदि शक्ति अंबिका दरबार, कोठेरा में 18 से 22 जून तक भव्य नवकुंडीय महायज्ञ एवं शिव-शक्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पांच दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान के तहत उज्जैन स्थित महाकालेश्वर धाम से लाई गई भगवान भोलेनाथ की त्रिनेत्रधारी दिव्य प्रतिमा को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के रूप में विधिवत स्थापित किया जाएगा।

 

आयोजन समिति के सदस्य एवं सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता हरीश कोठारी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 18 जून को प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा और गणेश पूजन के साथ होगा। इसके बाद प्रतिदिन सायंकाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 जून को अरणी मंथन एवं विशेष हवन का आयोजन होगा, जबकि 20 और 21 जून को प्रातःकालीन पूजा-अर्चना, हवन

 

और भजन-कीर्तन का क्रम जारी रहेगा। 22 जून को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति दी जाएगी तथा भगवान त्रिनेत्रधारी महाकालेश्वर की प्रतिमा की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होगी। महायज्ञ के संचालन के लिए हरिद्वार से विद्वान आचार्यों एवं वैदिक पंडितों की टोली पहुंचेगी। यज्ञ के मुख्य आचार्य डॉ. घनानंद पाठक होंगे, जबकि मुकेश कोठारी मुख्य यजमान की भूमिका निभाएंगे।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर के महंत सोमनाथ बाबा का विशेष मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। महोत्सव को लेकर कोठेरा सहित पूरे गंगोलीहाट क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना के साथ इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते