पिथौरागढ़ : महर्षि राष्ट्रीय ओलंपियाड में पिथौरागढ़ के विद्यार्थियों ने परखी मेधा
विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग

महर्षि राष्ट्रीय ओलंपियाड परीक्षा में पिथौरागढ़ के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कक्षा 05 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, मानविकी, वाणिज्य और महर्षि वैदिक विज्ञान विषय शामिल हैं।
जनपद में परीक्षा महर्षि विद्या मंदिर के अलावा सातशिलिंग इंटर कॉलेज, बीयरशिबा पब्लिक स्कूल, विवेकानंद इंटर कॉलेज और मल्लिकार्जुन स्कूल में आयोजित की जा रही है। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों के विषयगत ज्ञान, तार्किक चिंतन और विश्लेषणात्मक क्षमता का मूल्यांकन किया जा रहा है।
महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य हिमांशु जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, ज्ञान के प्रति रुचि और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और कर्मचारियों का आभार जताया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







